लातेहार, फरवरी 12 -- चंदवा प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को चंदवा मंडल के पंचायत जमीरा, के रोल महुआमिलन मे विकसित भारत - जी राम जी के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा । साथ ही योजना के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन होगा। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, लक्ष्मण यादव, टेपा मुंडा, संदीप यादव, रामलाल गंझु, दशय गंझु, नारायण गंझु, बसंती देवी लक्ष्मी देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.