विकसित भारत जी-रामजी योजना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विकसित भारत जी-रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यशाला में मनरेगा श्रमिकों के अधिकार, मजदूरी भुगतान, श्रमिक कल्याण और कार्यस्थल सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य पूरा होने के सात दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रमिकों को आर्थिक परेशानी न हो। उन्होंने पारदर्शिता और श्रमिक हितों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने सभी विकासखंडों के कर्मियों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और श्रमिकों के अधिकारों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.