नवादा, दिसम्बर 27 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सुभाष चन्द्र बोस आवसीय छात्रावास के साथ ही आंगनबाड़ी केन्दों व कॉलेजों में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीइओ को निर्देश जारी किया था। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मकता को बाहर लाना और उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। यह दिवस युवाओं के पोषण व उनमें देश के प्रति योगदान देने की प्रेरणा जगाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। डीपीओ एसएसए वर्षा ए ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों के बीच रचनात्मक लेखन में निबंध, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व चित्रकला,बौद्धिक गतिविधियां के तहत प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, भाषण व समूह चर्चा, कला व संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.