बदायूं, अक्टूबर 8 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं जिला प्रभारी डॉ.अरुण कुमार सक्सेना, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को सुना। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज और प्ले कार्ड के साथ निकली विशाल पदयात्रा निकाली। पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर परशुराम चौक, बदायूं क्लब, भामाशाह चौक एवं कचहरी होते हुये इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुयी। भाजपा के ध्वजों और विकसित भारत के संदेश वाले प्ले कार्ड से सजी पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही ब...