सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर हकीकत नगर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव का भव्य और अद्भुत श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की तर्ज पर विशेष सजावट और अलंकरण कर श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति कराई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे लाइटों और फूलों से सजाया गया। मंदिर समिति के संदीप शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का नियमित श्रृंगार किया जाता है, लेकिन महाशिवरात्रि और श्रावण मास की शिवरात्रि पर विशेष रूप से भव्य सजावट की जाती है। वहीं, भगवान श्री शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.