विकसित भारत के संकल्प को साकार करें एलआईसी अभिकर्ता
देवरिया, सितम्बर 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-एक राघवनगर पर बुधवार को अभिकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सीएलआईए मैनेजर एएन दुबे ने एलआईसी के नए प्लान व वर्तमान में चल रही विभिन्न व्यावसायिक प्रतियोगिताओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भारत सरकार के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में एलआईसी के अभिकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।अभिकर्ता न केवल अपने पॉलिसी धारकों को एक सुरक्षित और सुनहरे भविष्य की गारंटी देते हैं, बल्कि दिन-रात कड़ा परिश्रम कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत व समृद्ध भी बनाते हैं। शाखा प्रबंधक अजय प्रताप सिंह व सहायक शाखा प्रबंधक चंद्रभान गौड़ ने अभिकर्ताओं को ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान समारोह इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.