सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में सोमवार को 'विकसित भारत 2047' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने भारत को सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत का आधार : डीएम विद्यार्थियों ने विकसित भारत के ल...