हरिद्वार, जून 20 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर स्थित डिग्री कॉलेज में भाजपा द्वारा प्रभुद्ध सम्मेलन एवं विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए मिशन-2027 के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की निरंतरता और जनहित की योजनाओं को गति देने के लिए भाजपा सरकार का पुनः सत्ता में आना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा ने भरी मिशन-2027 ...