कौशाम्बी, जून 13 -- राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश कृष्णा पासवान ने शनिवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उस यात्रा की बात कर रहे हैं, जिसने देश की तकदीर बदल दी है। इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत है, जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव। लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की। सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को जनआंदोलन बना दिया है। यह भी पढ़ें- देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त कराई गई इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। तकनीक और डिजिटल गवर्नेस की मदद से सीधे बैंक खातों में पै...