लखनऊ, मई 31 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने की दिशा में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (वीबी जीरामजी) एक महत्वपूर्ण व दूरदर्शी कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा और आजीविका को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक ग्रामीण परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा उप मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि इस अभिनव अधिनियम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्वरोजगार व कौशल विकास को नई गति प्राप्त होगी। इससे आय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। यह अधिनियम केवल आर्थिक प्रगति का माध्यम नहीं है, बल्कि 'विकसित भारत' के स...