लखनऊ, फरवरी 18 -- स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा हेल्थ केयर ट्रस्ट के सहयोग से 'पॉजिटिव थिंकिंग, हेल्दी लाइफ' विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र की शुरुआत स्वस्थ नागरिकों से होती है। यदि हमें विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करना है, तो स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। डॉ राजेश्वर सिंह ने देश में बढ़ते गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि द लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1990 में जहां इन बीमारियों का अनुपात 37 प्रतिशत था, वहीं आज यह बढ़कर 60 प्रतिशत से अधिक हो गया है। मधुमेह के मामलों में लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.