कोडरमा, जुलाई 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के समाजसेवी विनय कुमार बेलू ने कहा है कि पेपर लीक जैसे मामलों में छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा की जा रही कड़ी और त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली ही वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने की मजबूत नींव है। विनय कुमार बेलू ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था योग्यता और प्रतिभा के मूल्यांकन में एक बड़ी बाधा बनकर उभर रही है। उनका मानना है कि राष्ट्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह योग्यता आधारित बनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रस्ताव: परीक्षा से पहले सवालों की डमी हों सार्वजनिक उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करन...