विकसित भारत के लिए युवाओं को स्वस्थ, जागरूक व नशामुक्त रहना होगा
गया, अगस्त 2 -- गया कॉलेज में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के लिए देशभर के चयनित 125 शिक्षण संस्थानों में से एक गया कॉलेज में भी आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़े। छात्रों से संवाद किया। दूसरे कॉलेजों के साथ गया कॉलेज के विद्यार्थियों ने पीएम के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होगा। एक नशामुक्त युवा केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रगति का आधार बनता है। पीएम ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.