वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ चांदमारी की ओर से रविवार को नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। चांदमारी स्थित बैंक्वेट हॉल में मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब हमारे राष्ट्र के युवा नशे से दूर रहकर देश की सेवा में लगेंगे। राष्ट्र के विकास में नशा बाधक है। देश के युवाओं को तेजी से नशा अपने आगोश में ले रहा है। इससे पहले सभी लोगों ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान में सक्रिय भूमिका की शपथ लिया। सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति युवाओं की उन्नति पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- जनभागीदारी से ही संभव है नशा मुक्त भारत का सपना : डॉ. मनसुख मांडविया युवा नशे के दुष्चक्र में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। हरहुआ के ब्लॉक प्...