मधुबनी, अगस्त 2 -- मधुबनी, एक संवाददाता। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को मधुबनी के डीआरडीए सभागार में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। 'माय भारत' मधुबनी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि नशीले पदार्थों और शराब का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। यह भी पढ़ें- युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति का जनांदोलन खड़ा होगा: मंत्री उन्होंने सरकार द्वारा सं...