प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत संचालित मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से आठ अगस्त को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।आयोजकों के अनुसार प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।उप निदेशक मेरा युवा भारत जागृति पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन क...