दरभंगा, अप्रैल 26 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वावधान में चल रहा पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार रविवार को संपन्न हो गया। जुबली हॉल में आयोजित समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने भारतीय जीवन मूल्यों, शोध एवं प्रकाशन के प्रति उत्कंठा एवं लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत रहने पर बल दिया। उनके अनुसार छात्र एवं शिक्षक दोनों को कार्य करना होगा। कहा कि देश की बेहतरी एवं विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह अतिआवश्यक है। मुख्य अतिथि झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व कुलपति प्रो. एनके यादव इंदु ने भारतीय चिंतन की श्रेष्ठता एवं पाश्चात्य दर्शन से इसकी विभिन्नता को रेखांकित किया। चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की व्याख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.