भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर में शुक्रवार को नौवें दीक्षांत समारोह का समापन हो गया। इस मौके पर 400 से ज्यादा विद्यार्थियों को उपाधियां सौंपी गईं। इसमें यूजी, पीजी, पीएचडी, एमसीएबीएम के विद्यार्थी शामिल थे। सभी ने कहा कि वे लोग कृषि शिक्षा प्राप्त कर विकसित भारत की मुहिम में अपना योगदान देंगे, ताकि उनकी बेहतर सहभागिता देश के विकास में हो। 2025 के बेस्ट टीचर का अवार्ड डॉ. श्वेता शांभवी को दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि इस वर्ष भी वे अपनी भूमिका में बेहतर कर सकें। वे विवि की डीएसडब्ल्यू के पद पर कार्यरत हैं।पीजी छात्रा मुबस्सरिन ने कहा कि कृषि शिक्षा उनका शुरू से ही लक्ष्य था। पीजी में उपाधि प्राप्त कर एक पड़ाव हासिल किया है। आगे उनका लक्ष्य है कि कृषि के लिए बेहतर काम कर सकें। यूजी...