बरेली, मार्च 1 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में युवाओं को विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के उद्देश्य से युवा संवाद कार्यक्रम किया जा रहा हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में एनएसएस व माय भारत द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोहित शर्मा ने युवाओं के साथ विकसित भारत पर संवाद किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सोमपाल सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान एवं एनएसएस गीत के माध्यम से किया गया। प्रो. सोमपाल सिंह ने कार्यक्रम में सभी युवाओं को प्रेरणा लेते हुए विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने में अपनी सहभागिता देने हेतु जागरूक किया और स्वयंसेवकों को निरंतर देश निर्माण में अपनी भूमिका प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सुरभि श्रीवास्तव,...