लखनऊ, मार्च 28 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत-2047' के विजन को साकार करने में युवा पीढ़ी की शक्ति और सोच सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक समृद्धि नहीं है, बल्कि ये समान अवसर, न्यायपूर्ण व्यवस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।उन्होंने यह बातें शनिवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित 'युवा संसद-2026' कार्यक्रम में कहीं। 'यूसीसी (समान नागरिक संहिता) एवं विकसित भारत' विषय पर केंद्रित इस आयोजन में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी और नीतिगत समझ के महत्व पर बल दिया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझें और नेतृत्व कौशल विकसित कर राष्ट्रीय नीतियों में अपना योगदान दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.