रांची, फरवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (नासी) के झारखंड चैप्टर ने शनिवार को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया। संस्थान के एआईसीटीई आईडिया लैब में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय 'विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति' रहा। इस संगोष्ठी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार में महिला शोधकर्ताओं के योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के जीवन और उनकी ऐतिहासिक वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की महिला शोधार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आयोजन के दौरान विज्ञान और समकालीन अनुसंधान पर आधारित एक प्रश्नोत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.