आगरा, मार्च 11 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का समापन बुधवार को स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में हुआ। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों तथा विश्वविद्यालय की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी, प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, प्रो. वंदना अग्रवाल, प्रो. यशोधरा और प्रो. रेनू वर्मा ने किया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि महिलाओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, वित्तीय स्वतंत्रता और प्रतिभा के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला उद्यमियों में अपार क्षमता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.