विकसित भारत के निर्माण और जनसेवा का दिया मंत्र
भागलपुर, मई 31 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नरगाकोठी स्थित पूरणमल बाजोरिया शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विकसित भारत के निर्माण और जनसेवा का मंत्र दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ भागलपुर विधायक रोहित पांडेय, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, मेयर बसुंधरा लाल सहित आदि ने दीप जलाकर किया。 यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.