विकासनगर, फरवरी 11 -- ब्लॉक सभागार में बुधवार को केंद्र सरकार की विकसित भारत की राम जी योजना की क्षेत्रीय लोगों को जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को 125 दिन देने का प्रावधान किया गया है। उप कार्यक्रम अधिकारी अभिनव गुप्ता ने बताया कि सरकार के विजन के अनुरूप ग्रामीण आजीविका सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण कारगर सिद्ध होगी। बेरोजगारों को रोजगार व महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेकों ऐसी योजनाएं जी राम जी योजना के साथ जोड़कर धरातल पर उतारी जाएगी। जिससे क्षेत्रीय गरीब जनता वह महिलाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो सके। इस योजना का उद्देश्य स्थायी संपत्ति निर्माण, पारदर्शी डिजिटल प्रणाली और जल संरक्षण के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर झूलों देवी, अनीता देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.