लातेहार, दिसम्बर 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्‍य अतिथि जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, एनएसएस क्षेत्रीय कार्यालय के युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल, एनएसएस के एनपी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रदीप कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी आदि ने स्‍वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया। मौके पर सचिव अंजु गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो़ वल किशोर प्रसाद, समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी कमलेश सिन्हा, प्राचार्य डा. दिलीप कुमार राम,अमित कुमार मौजूद रहे। मौके पर संगीत शिक्षिका स्‍वाति‍ मिश्रा के सानिध्‍य में उनके संस्‍थान की छात्रा...