आरा, जून 13 -- -केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद -केन्द्र सरकार की उपलब्धियो एवं बिहार के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की आरा, संवाददाता। भाजपा की जिला इकाई की ओर से आरा परिसदन सभागार में केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में शनिवार को मीडिया संवाद आयोजित हुआ। इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केन्द्र में 12 वर्षों से नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान बना लिए हैं। उनके कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से देश आत्मनिर्भर बन रहा है और विकसित भारत की ओर ते...