विकसित भारत का सपना युवाओं के ज्ञान, कौशल और राष्ट्रभक्ति से होगा साकार: डॉ. अग्रवाल
रांची, अगस्त 27 -- रांची। साईंनाथ विश्वविद्यालय में गुरुवार को रक्षाबंधन समारोह एवं 'विकसित भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का अनूठा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज इस पावन पर्व की भावना को व्यापक रूप से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति मानद कर्नल डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: धूम सिंह स्कूल में हर्षोल्लास से मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.