लखनऊ, जुलाई 25 -- वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की विकास रणनीति और उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में नीतिगत पहल पर शनिवार को राजधानी के होटल क्लार्क्स अवध में 'लखनऊ डायलॉग-2026' का आयोजन किया गया। गिरि विकास अध्ययन संस्थान (जीआईडीएस) द्वारा आयोजित इस संवाद का उद्घाटन जीआईडीएस अध्यक्ष व नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने किया। वैश्विक संकट और भारतीय अर्थव्यवस्था: जोखिम एवं नीतिगत उपाय विषय पर संवाद में डॉ. राजीव ने कहा कि देश में ऐसी संस्थागत क्षमता विकसित करने की जरूरत है जो भारत को दीर्घकालिक रूप से अधिक सक्षम और लचीला बनाए। जीआईडीएस के निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा ने स्पष्ट किया कि विकसित भारत का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने लखनऊ को राष्ट्रीय नीति विमर्श का ...