पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। कृषि राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय बजट को आने वाले समय में विकसित भारत का रोड मैप बताया। कहा कि समग्र क्षेत्रों को जिस तरह से रेखांकित किया गय है। यह विकसित भारत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। लोनिवि के अतिथि गृह में प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी मंत्री औलख ने बताया कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति दे रहा है। हाईस्पीड ट्रेनों का जाल आप सब देख रहे हैं। जल्द ही कई और वंदे भारत ट्रेन संचालित होंगी। इसका लाभ तराई समेत हर क्षेत्र को मिल रहा है। धार्मिक यात्राएं और पर्यटन अर्थव्यवस्था की नई धुरी बन कर सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग का लाभ जिले में भी मिला है। एमएसएमई आदि से युवा रोजगार में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। कृषि में एआई के प्रयोग से लेकर नेशनल वाटर वे, जीवन रक्षक दवा स...