प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बेटियां विकसित भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं। आज की बेटियां सशक्त हैं और सफलता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हैं। उनके उत्थान और विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह बातें बुधवार को शहर के जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव और विदाई समरोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कही। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। शुरुआत मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को पूर्ण रूप से सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए विद्यालय में स्मॉर्ट टायलेट स्थापित कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय की मेधाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.