प्रयागराज, मार्च 8 -- आज की नारी हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहीं हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। सरकार के विकसित भारत अभियान में सशक्त नारियां अग्रणी भूमिका निभाने का काम कर रही हैं। यह बातें महिला कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कही। इस अवसर पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने समारोह में सम्मानित की गईं महिलाओं को समाज का रोल मॉडल बताया। समारोह में पुलिस, शिक्षा, प्रशासन आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 100 से अधिक महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में खंड शिक्षा अधिकारी सोरांव सुमन मिश्...