कौशाम्बी, फरवरी 1 -- प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित परिवार के लिए समर्पित किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का विजन बहुत बड़ा है। अब भारत को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। दुनिया में सबसे तीव्र गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। समूचा विश्व भौंचक है कि भारत इतनी चुनौतियों का सामना करने के बाद भी तेजी के साथ आर्थिक प्रगति कैसे कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति और देश की नीति जलकल्याणकारी है। इसमें समाज के सभी वर्गों का उत्थान छिपा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.