पटना, दिसम्बर 21 -- जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को भारत के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प को साकार करने में सरकार के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्मा रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के वर्ष 2025-28, सदस्यता नवीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बिहार की 60 प्रतिशत आबादी युवा है। इस युवा और महिला शक्ति को पार्टी के साथ ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में जोड़ने की आवश्यकता है। मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय गांधी ने कहा कि विगत विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री को मिले अपार बहुमत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही को और भी व्यापक बना दिया है। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ई. शंभू नाथ सिन्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.