फरीदाबाद, दिसम्बर 9 -- नूंह। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को सांख्यिकीय कर्मचारियों के क्षमता विकास और कौशल संवर्धन को लेकर अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्वेक्षण, डाटा संग्रह और उसके उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं के निर्माण और उनके लाभार्थियों तक पहुंचने में सही और पारदर्शी आंकड़े सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उप निदेशक विजेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी ईमानदारी से सही आंकड़े उपलब्ध करवाएं। यह डाटा जनकल्याण योजनाओं, जनसंख्या से जुड़े आकलन और भविष्य की नीतियों को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि डाटा की विश्वसनीयता और समय पर उपलब्धता विकसित भारत के लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.