अयोध्या, अप्रैल 10 -- भदरसा संवाददाता। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने सहकारी गन्ना विकास समिति मसौधा क्षेत्र के ग्राम गोयड़ी के पंचायत सभागार में गन्ना किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के गन्ना किसान कृषि क्षेत्र में विकसित तकनीकी एवं सामयिक विधाओं को अपनाकर अपनी प्रति हेक्टेयर लागत में कमी लाकर गन्ने की खेती को और लाभकारी बनाते हुए अपनी आय को दुगुना कर सकते है। उन्होंने क्षेत्र के गन्ना किसानों की बुवाई एवं आपूर्ति के दरमियान आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए जनपद की अपनी विभागीय टीम के संकल्प एवं प्रतिबद्धता दोहराते हुए उसके हर स्तर पर सम्यक निस्तारण की बात पर जोर दिया। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पंकज सिंह ने मिट्टी में मूल पोषक तत्वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.