विकसित ग्राम पंचायत योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
रांची, सितम्बर 29 -- खूंटी, संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास शाखा के सभागार में मंगलवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और कर्मियों को योजना निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि योजना ग्राम सभा की अनुशंसा पर आधारित होगी। भूमि आधारित सूचना प्रणाली 'युक्तधारा' से संसाधनों का आकलन कर पंचायतों की जरूरत के अनुसार योजनाएं तैयार की जाएंगी। रोजगार के साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण कर पंचायतों का समग्र विकास किया जाएगा। योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण सड़क, आंगनबाड़ी, विद्यालय, सामुदायिक भवन, स्वच्छता, कृषि, पशुपालन, प्रसंस्करण, स्वयं सहायता समूह भवन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.