मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) तुर्की की ओर से जिला के पांच प्रखंडों की कुल 90 पंचायतों में करीब 9633 किसानों को लाभान्वित किया गया है। 29 मई से 12 जून तक चले विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को नवीन कृषि तकनीक की जानकारी दी गई। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मोती लाल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों जैसे धान, अरहर के उचित प्रभेदों के चयन, खरीफ फसलों में उर्वरक प्रबंधन, बीज शोधन एवं धान रोपाई की विधि की जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती की विधियों के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन एवं मृदा नमूना जांच के बारे में भी बताया गया। खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, खरपतवार नियंत्रण, नैनो यूरिया का उपयोग की भी विस्तृत जानकारी दी गई। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.