बेगुसराय, जून 7 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। वर्ष 2047 तक कृषि को पूर्ण विकसित करने के उद्देश्य से कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जा रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों की टीम किसानों से मिलकर उन्हें उन्नत कृषि की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दे रही है। इस अभियान को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र,खोदावंदपुर, मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिको की टीम शनिवार को बेगूसराय जिले के तेघरा, बेगूसराय और बखरी प्रखंड के अलग अलग गावों में जाकर वहाँ के किसानों को उन्नत कृषि के गुर बताए। इसकी जानकारी देते हुए खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने बताया कि खरीफ फसल की उन्नत खेती के लिए किसानों को सबसे पहले खेत की मिट्टी कि जाँच, फसल की सिंचाई सुविधा आदि को लेकर फसल कैलेंडर बनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.