उन्नाव, जनवरी 16 -- उन्नाव। विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत थीम पर 24 से 26 जनवरी उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का मनाया जाएगा। डीएम ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस पर की जाने वाली तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी पहले से तैयारी कर लें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो। बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर जनपद स्तर पर निराला प्रेक्षा ग्रह में सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों विषयक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों...