विकलांग वृद्ध महिला के घर पहुंचकर बनाया गया आयुष्मान कार्ड
सिमडेगा, मई 27 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कनारोवाँ पहाड़टोली निवासी विकलांग वृद्ध महिला विश्वासी सिंदुरिया के घर पहुंच कर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। बुधवार को विधायक सुदीप गुडिया के निर्देश पर एमओआईसी डॉ. मनोरंजन कुमार अपनी टीम के साथ महिला के घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बने, ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विधायक के निर्देश पर विकलांग वृद्ध महिला विश्वासी सिंदुरिया को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया जाएगा तथा जरूरत होने पर रिम्स में भर्ती कर बेहतर इलाज कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.