आगरा, मार्च 5 -- सिढ़पुरा कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर में वृद्ध दंपति से मारपीट कर उन्हें घर से निकालकर ताला लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से शिकायत की है। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने वसीयत कराने के बाद उसके ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सिढ़पुरा थाना में दी तहरीर में रीता पत्नी धीरेंद्र निवासी मोहल्ला सुभाष नगर सिढ़पुरा ने बताया है कि करीब डेढ़ माह पहले उसके ससुर से उनके छोटे भाई ने वसीयत करा ली और उसके ससुर की हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी तो वह व उसका पति गत चार मार्च को सायं चार बजे घर आए। उसने ससुर की मौत व वसीयत के बारे में जानकारी ली। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसे व उसके पति को नामजद व अज्ञात आरोपियों ने पीटा। चीखपुक...