संतकबीरनगर, जून 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में एक हजार 079 मरीजों का इलाज किया गया। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को फंगस जनित बमारियां फैल रही हैं। कांख और जांघ के पास जहां पर भी पसीना अधिक हो रहा है वहां की चमड़ी लाल हो जा रही है और लोगों को जलन भी खूब रही है। इसके अलावा डायरिया जैसी बीमारी भी तेजी से फैल रही है।मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से स्वास्थ्य मेला एक है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में बढ़ रहे 230 त्वचा, बुखार-डायरिया के रोगी जिले में रविवार को 24 स्थानों पर मेला का आयोजन किया गया है। इसमें से शहरी क्षेत्र में छह और ग्रामीण क्षेत्र में 18 स्थानों पर मेला लग...