गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल और देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान शुक्रवार को अपने लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। इस क्रम में आज मेराल प्रखंड की विकताम पंचायत अंतर्गत भुइंया टोली में जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजे सहित अन्य आवश्यक ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें तत्काल राहत मिल सके। गर्म कपड़े पाकर उनके चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। इस अवसर पर मुखिया सुरेश पासवान एवं बीडीसी सदस्य विनोद राम भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। अधिकारियों ने जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.