विंध्य स्वर संध्या में बही शास्त्रीय संगीत की सुर सरिता
मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के फतहा गंगा घाट पर शनिवार की देर शाम को पंडित छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास की ओर से विंध्य स्वर संध्या (मुक्ताकाशीय मंच) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने पुण्य सलीला मां गंगा के तट पर शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की अविरल सरिता बहाई। शास्त्रीय गायक सत्यदेव मिश्रा ने कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, भजन, लोक संगीत की प्रस्तुतियों से अमिट छाप छोड़ा। उनके साथ हारमोनिीयम पर सर्वेश कुमार और तबले पर अभिनव मिश्र ने तबले पर संगत किया। इस अवसर पर न्यास की अध्यक्ष एवं पंडित पंडित छन्नूलाल मिश्र की पुत्री प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने कलाकारों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नगर के संगीत प्रेमियों के साथ ही डॉ.सुषमा अग्रवाल, देव राम, शुभम पाण्डेय, अजय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.