विंध्य धाम परिसर के दान पात्र में लगी आग
मिर्जापुर, जून 10 -- विंध्याचल। क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ परिसर स्थित दान पात्र में बुधवार की सुबह आग लग गई। दान पात्र से धुआं उठता देख ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ दान पात्र खुलवाकर गणना शुरु करा दिया है। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ परिसर में दान पात्र लगा हुआ है। सुबह लगभग दस बजे 18 नंबर दान पात्र में अचानक आग लग गई। दान पात्र से धुआं उठता देख परिसर में मौजूद श्रद्धालु शोर मचाने लगे। तब तक ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने परिसर में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना उच्चाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.