चंदौली, जुलाई 10 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पीएमओ पहुंचकर जिले में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस वे के मामले में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि चंदौली के विकासखंड बरहनी सहित दर्जनों गांवों के हजारों किसानों इस एक्सप्रेस वे से प्रभावित हो रहे हैं। किसान इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। सांसद ने पीएमओ को पत्र सौंपकर एक्सप्रेस वे के वर्तमान सर्वे एवं प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि चंदौली उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख कृषि प्रधान एवं आकांक्षी जनपद है। जहां लगभग 80 प्रतिशत परिवारों की आजीविका खेती पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- संसदीय समिति की बैठक में सांसद सीपी चौधरी ने किरीगढ़ा गांव में रेलवे लाइन बिछाने के मामले को रखा धान के सर्वा...