चंदौली, जुलाई 27 -- चंदौली, संवाददाता। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना 14 दिनों से धरना स्थल पर चल रहा है। इस दौरान किसान परियोजना वापस किए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि परियोजना का गांव-गांव विरोध हो रहा है। परियोजना में नेवादा ग्राम सभा की करीब 60 एकड़ उपजाऊ भूमि जा रही है। इससे यहां के किसान पूरी तरह से भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों के पास खेत नहीं रहेगा तो भूखों मरने की स्थित उत्पन्न हो जाएगी। कहा कि जिला प्रशासन जल्द यूपीडा से किसानों से वार्ता की पृष्ठभूमि तैयार करें। यूपीडा से बातच...