विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने अपनी पुश्तैनी एवं उपजाऊ कृषि भूमि बचाने का संकल्प दोहराते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। उनका कहना था कि सरकार का दायित्व किसानों के हितों की रक्षा करना है, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे जैसे नारे लगाए। किसान बबलू कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.