विंध्य एक्सप्रेस वे के निर्माण से किसानों को नुकसान: सांसद
चंदौली, जुलाई 26 -- चंदौली, संवाददाता। सांसद वीरेंद्र सिंह ने विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के प्रस्तावित एलाइनमेंट पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चंदौली प्रदेश का धान का कटोरा है। जहां की उपजाऊ सिंचित भूमि पर काला नमक, काला धान, बासमती एवं बादशाहभोग जैसे उच्च गुणवत्ता वाले धान का उत्पादन होता है और जनपद की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में इसी अत्यंत उपजाऊ कृषि क्षेत्र से एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित होना हजारों किसानों की आजीविका एवं कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जबकि इसी क्षेत्र के समानांतर भारतमाला परियोजना पहले से विकसित की जा रही है। चंदौली में विभिन्न विभागों की बैठक में शामिल होने से पहले डीएम से मिलकर एक्सप्रेस वे से होने वाली किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने मांग की है कि विंध्य ग्रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.