सोनभद्र, सितम्बर 12 -- सोनभद्र/म्योरपुर, हिंदुस्तान टीम। विन्ध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियों के तहत म्योरपुर ब्लाक के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित रनटोला जंगल और गांव में मिट्टी का परीक्षण शुरू हो गया है। शुक्रवार को निर्धारित स्थानों से मिट्टी के नमूने लिया गया। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

मिट्टी की जांच मिट्टी की जांच कर रहे अरुण सॉयल लैब प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने साइट इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जमीन की मजबूती और मिट्टी की विभिन्न परतों की स्थिति का पता लगाना जरूरी है। इसके लिए समतल भूमि वाले क्षेत्रों में करीब 30 मीटर गहराई तक तथा नदी-नाले वाले क्षेत्रों में डीपीआर के अनुसार करीब 50 मीटर तक नीचे से मिट्टी के ...